हमीरपुर, जनवरी 23 -- सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के ममना गांव में विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर टांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना बिवांर के महेरा गांव निवासी घसीटा ने थाना जलालपुर में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने लगभग नौ माह पूर्व अपनी पुत्री सुबरातिन की शादी ममना निवासी हनीफ खां के पुत्र दिलशाद से की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज और सोने के जेवरात दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही मृतका को कम दहेज, बाइक और एक लाख रुपए नकद की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका ने कई बार मायके आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। परिजनों का कहना है कि 22 दिसंबर 2025 को भी ससुराल पक्ष द्वारा धमकी दी गई थी। 14 जनवरी की सुबह परिजनों को...