बलिया, दिसम्बर 17 -- भीमपुरा। एक पिता ने एकलौते बेटे पर मारपीट कर कमरा में बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मंगलवार को केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इलाके के चरौंवा निवासी राम प्यारे राम ने पुलिस को बताया है कि मेरा एकलौता पुत्र अशोक सोमवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा और मुझे लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगा। आरोप लगाया है कि पिटाई करने के बाद उसने मुझे कमरे में बंद कर दिया। किसी प्रकार दरवाजा तोड़कर बाहर निकले राम प्यारे ने मामले से ग्रामीणों को अवगत कराया तब उनकी जान बच सकी। इस सम्बंध में एसओ अखिलेश चंद पांडेय का कहना है कि आरोपी पुत्र नशे का आदि है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.