इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- तहसील सभागार में समाधान दिवस अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कुल 11 शिकायतें आईं। समाधान दिवस में सिद्धार्थ पुरी की स्नेह लता ने शिकायत की कि उनके पिता ने मकान उनके नाम कर दिया गया है, लेकिन उनके बड़े भाई उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। रेल मंडी निवासी प्रमोद कुमार ने चकबंदी खातेदार से उनकी भूमि पर कब्जा दिलाने की फरियाद की। ग्राम झीला के रामरूप ने क्षेत्रीय लेखपाल पर खतौनी में गलत कब्जा दर्ज करने का आरोप लगाया। खेड़ा बुजुर्ग के शिवकांत दुबे ने गांव में जलभराव की समस्या उठाई। सिद्धार्थ पुरी की संजना शिवहरे ने मकान के पास डाले गए लैट्रिन पाइप को हटवाने की मांग की, जबकि जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने चकरोड को कब्जामुक्त कराकर निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.