मैनपुरी, जून 19 -- बिछवां। क्षेत्र के ग्राम फर्दपुर निवासी एक युवक को उसके दोस्त अपने साथ नौकरी पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की और उसे गायब कर दिया। पीड़ित पिता ने पुत्र की बरामदगी को आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम फर्दपुर निवासी डमीलाल पुत्र लेखराज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके 35 वर्षीय पुत्र नरेंद्र को 6 जून को गांव निवासी कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसे गायब कर दिया गया। पीड़ित ने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- मारपीट, लूटपाट व महिला से अभद्रता का दर्ज कराया केस पीड़ित पिता ने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...