इटावा औरैया, मई 12 -- इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव विहारीपुरा में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी पर तलाक का दबाव बनाया और विरोध करने पर गुस्से में आकर अपनी पांच माह की बेटी को दीवार पर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता भाग गया। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में दबिश दे रही है। गांव विहारीपुरा निवासी मोहिनी ने बताया कि सोमवार देर रात उसका पति नारायन शराब पीकर घर पहुंचा था। घर आते ही उसने विवाद शुरू कर दिया और पत्नी पर तलाक देने का दबाव बनाने लगा। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। यह भी पढ़ें- बेटा नहीं जनने पर पत्नी की गला दबाकर निर्मम हत्या मोहिनी का कहना है कि पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था और दूसरी शादी करने की बात कहकर उसे धमकाता था। सोमवार रात भी विवाद बढ़ने पर मोहिनी ने पति से क...