गोरखपुर, फरवरी 14 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद कैम्पियरगंज क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी एक पिता ने अपने नशेड़ी बेटे के खिलाफ आए दिन मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोनौरा बुजुर्ग गांव के रहने वाले पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र श्रीकांत गांजा, शराब समेत अन्य मादक पदार्थों का सेवन करता है और नशे की हालत में आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि उसने पवन कुमार को मारकर उनका सिर फोड़ दिया, इसके बाद वह सिर में टांका लगवाकर थाने पहुंचे। पीड़ित का यह भी आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया था। वह नशा करने के लिए आए दिन पैसों की मांग करता है और न देने पर जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.