बाराबंकी, मार्च 9 -- सूरतगंज। होली के एक दिन पहले प्रयागराज से लौट रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शव को दफन कर दिया था। पिता ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद रविवार को पुलिस व राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ऐनुद्दीनपुर गांव के पास युवक की कब्र खोद कर शव निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर (अंदीपुर) गांव निवासी होमगार्ड महेंद्र वर्मा ने डीएम शशांक त्रिपाठी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनका इकलौता बेटा प्रियांशु वर्मा प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहा था। होली पर्व पर वह तीन मार्च की देर शाम घर वापस आ रहा था। इसी दौरान फतेहपुर थाना क्षेत्र के दश...