पिता ने छह वर्षीय बेटे को पीटा, पुलिस ने इलाज कराया
गिरडीह, जून 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पति-पत्नी के आपसी विवाद का गुस्सा एक छह वर्षीय मासूम पर उतरा। शुक्रवार को खंडोली पर्यटन स्थल पर पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बच्चा जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता को पीटापति-पत्नी के बीच विवाद इस मामले में बेंगाबाद थाना के एसआई जगन्नाथ पान ने बताया कि पचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी गांव निवासी ललन दास और उनकी पत्नी कौशल्या देवी के बीच शुक्रवार को घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में कौशल्या देवी घर से निकल गई। पत्नी और बेटे की तलाश करते हुए ललन दास अपने छह वर्षीय पुत्र को लेकर खंडोली पहुंच गया। वहां पत्नी नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.