अमरोहा, अप्रैल 30 -- रजबपुर क्षेत्र के गांव बड़ी खजूरी निवासी धर्मवीर ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि उनके मृतक पुत्र योगेश कुमार का पोस्टमार्टम नियमानुसार नहीं हुआ है। एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास है। दोनों एक-दूसरे से मेल नहीं खा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि उनका पुत्र योगेश कुमार बीती 23 अप्रैल को दुकान के पास ही खेत से पानी लेने गया था। आरोप लगाया कि गांव सदरपुर निवासी एक ग्रामीण ने अवैध रूप से कटीले व नंगे तार व खंभे गाढ़कर उसमे एलटी व 11 हजार वोल्ट का करंट छोड़ रखा था। उनके बेटे की करंट की चपेट में आकर मौके पर मृत्यु हो गई। इसके बाद बेटे के शव का पोस्टमार्टम 24 अप्रैल ...