कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- तहसील चायल के बरई सुलेम सगरा गांव में एक किसान परिवार की खुशियों पर गैस संकट ने ग्रहण लगा दिया है। बेटी की शादी सिर पर है, लेकिन मेहमानों के भोजन की व्यवस्था के लिए गैस सिलिंडर न मिलने से परिवार गहरी चिंता में डूब गया है। परेशान पिता ने गुरुवार को एसडीएम चायल से मिलकर मदद की गुहार लगाई। बरई सुलेम सगरा गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र कामता प्रसाद ने अपनी बेटी सुखमंती की शादी 29 अप्रैल को तय कर रखी है। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके हैं, लेकिन भोजन व्यवस्था के लिए जरूरी गैस सिलिंडर की किल्लत ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। संतोष कुमार ने बताया कि शादी में सैकड़ों मेहमानों के आने की उम्मीद है, लेकिन बाजार में कमर्शियल गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ...