मधुबनी, जुलाई 1 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के कोसी दियारा क्षेत्र स्थित एक गांव के एक पिता ने अपनी अपहृत नाबालिग पुत्री की बरामदगी के लिए भटक रहे हैं। उल्टे उन्हें आरोपित लोगों से धमकी ही मिल रहा है। अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी तथा अपहरण में संलिप्त नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पिता ने डीआईजी दरभंगा, एसपी मधुबनी, एसडीपीओ झंझारपुर, डीजीपी बिहार, महिला आयोग तथा मुख्यमंत्री सचिवालय को निबंधित डाक से आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि आरोपितों द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही है। मालूम हो कि उनके नाबालिग पुत्री का अपहरण 8 जून की शाम उस समय कर लिया गया जब लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।

पिता की शिकायत इसके बाद पिता ने 12 जून को भेजा थाना में एफआईआर 77/26 दर्ज कराई। जिसमें गांव के ही ए...