पिता दिवस पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शाहजहांपुर, जून 22 -- पिता दिवस के अवसर पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कारगिल शहीद रमेश चंद्र पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों ने फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रोग्राम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि पिता हमारे जीवन के आधार हैं, जैसे वृक्ष प्रकृति के आधार हैं। पौधारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और समाज में जागरूकता भी फैलती है। उन्होंने युवाओं से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखरेख परिवार के सदस्य की तरह करने की अपील की।
उपहार के रूप में पौधारोपण एसोसिएशन के संरक्षक ओंकार मनीषी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.