मथुरा, मई 9 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ नामजद ने बहला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थााने में नामजद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। दो मई को एक गांव निवासी व्यक्ति आगरा में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गया था। आरोप है कि उसी रात 10 बजे गांव का ही युवक उसकी 14 साल की बेटी को बहला फुसला बाइक पर बिठा ले गया और गांव में टावर के पास बनी खाली कोठरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी से लौटने के बाद पुत्री व पत्नी ने घटना के बारे में बताया। इस पर पिता युवक के घर शिकायत करने पहुंचा तो आरोपी ने कहा कि अपनी पुत्री की शादी भविष्य में कहीं और कर दी तो अंजाम बुरा होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और आर...