मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के वार्ड 11 रामपुर खुर्द निवासी शुभम राय (25) की सीवान के मलमलिया चौक के समीप शुक्रवार को वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक दिनेश राय का पुत्र था। शुभम के पड़ोसी अर्जुन शर्मा ने बताया कि शुभम के पिता घोड़ा की खरीद-बिक्री करते हैं। दिनेश राय घोड़ा लेकर सीवान के सिमरिया पशु मेला गए हुए हैं। शुभम पिता के लिए राशन तथा घोड़ा के लिए चोकर पहुंचाने गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान वाहन ने ठोकर मार दी। सीवान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह शव रामपुर खुर्द पहुंचा। शुभम को एक पुत्री है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.