औरैया, अगस्त 21 -- शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद उनके बेटे डॉ. तिलकराज पाठक ने शुक्रवार को फैसले पर असहमति जताई। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में उन्होंने कहा कि निचली अदालत के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। इसके लिए अगले 48 घंटे के भीतर कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उनका विश्वास है और आगे की लड़ाई संवैधानिक और कानूनी तरीके से लड़ी जाएगी। डॉ. तिलकराज पाठक ने कहा कि उनके पक्ष का मानना है कि अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों का समुचित मूल्यांकन नहीं हुआ। मुकदमे से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों और साक्ष्यों को हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। उनका दावा है कि अभियोजन के कथानक और उपलब्ध साक्ष्यों के बीच कई विरोधाभास हैं, जिन...