बिजनौर, मई 7 -- नूरपुर। मौहल्ला रामनगर निवासी युवक ने अपने ही मौहल्ले के बाइक चालक के विरुद्ध अपने पिता को बाइक से टक्कर मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को मौहल्ला रामनगर निवासी आकाश पुत्र अशोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता अशोक कुमार पुत्र जंगी सिह बीती रात को नौ बजे साइकिल से मंदिर चौराहे से अपने घर को आरहे थे। स्योहारा रोड पर डॉ बंगाली के सामने अर्जुन उर्फ चीकू पुत्र राजेन्द्र निवासी रामनगर, नूरपुर ने अपनी मोटर साइकिल से उसके पिता की साईकिल मे टक्कर मार दी। मोटर साइकिल की टक्कर से उसके पिता के काफी चोटे आयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...