इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- चकरनगर, संवाददाता। क्षेत्र के हनुमंतपुरा बिजली घर के पास टूटे पड़े तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आए पिता को बचाने की कोशिश में बेटे ने अपनी जान गंवा दी, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। घटना के दौरान डेढ़ बीघा अरहर की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। सहसों गांव निवासी 60 वर्षीय हरविलास यादव अपने 28 वर्षीय बेटे राघवेंद्र सिंह के साथ सुबह करीब आठ बजे खेत पर गेहूं की कटाई के लिए गए थे। इसी दौरान करीब नौ बजे राहगीरों ने उन्हें सूचना दी कि उनके अरहर के खेत में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दोनों पिता-पुत्र तत्काल एक टेंपो से मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि खेत में आग तेजी से फ...