जौनपुर, मई 16 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग आए दिन परिवार को परेशान करते हैं। महिला के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी उनके घर के पास पेड़-पौधों की सूखी पत्तियां जमा कर नुकसान पहुंचा रहे थे। विरोध करने पर आरोपित मारपीट कर लिए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...