संवाददाता, मार्च 5 -- लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज गौतम के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट फर्म में काम करता था। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता राजेंद्र गौतम के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर सड़क पर खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी मोहित बाइक से वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि मोहित ने अचानक बाइक रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। राजेंद्र ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।मां-बहन ने चाकू से किया हमला शोर सुनकर मोहित की मां रंजना और बहन शिवानी भी मौके पर...