प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव निवासी उमाशंकर मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 10 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसके बेटे रुबेन्द्र कुमार मिश्र ने बंटवारे के विवाद में उन्हें मारा पीटा। उनकी सारी जमीन अपने नाम कराना चाहता है मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। बेटे की पिटाई से उमाशंकर गंभीर घायल हो गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रुवेन्द्र कुमार मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...