बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बखरी, निज संवाददाता। परिहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर शाम परिहारा गांव निवासी स्व. राजेंद्र सहनी के 29 वर्षीय पुत्र बिरजू सहनी को परिहारा मोइन नदी बांध पर शाम में खाना खाकर टहलने के दौरान अपराधियों ने पकड़ लिया। उसे मोइन नदी बांध के नीचे ले जाकर जमकर पिटाई करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर वहां से फरार हो गए। मृतक की बहन रानी ने बताया कि रविवार की शाम उसका भाई खाना खाकर बांध पर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। उसके भाई की पत्नी भावना लगभग 8 महीने की प्रेग्नेंट है। उसकी डिलीवरी कराने के लिए वह बेंगलुरु से काम छोड़कर डेढ़ माह पहले घर आया था। उसका भाई यह बोलकर घूमने गया था कि खाना खाए हैं। बांध पर 10 मिनट घूमकर आते हैं। जब विलंब हुआ तो अपने परिजन के साथ भाई को खोजने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.