पिता के साथ रेहड़ी पर सब्जी बेची, 18-18 घंटे पढ़कर CA बना, 21 साल के लड़के ने खरीदा 1 करोड़ का घर
नई दिल्ली, जून 9 -- सपनों की नगरी मुंबई की एक छोटी सी चॉल में रहने वाले अभिषेक वैश्य की कहानी आज लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है। कभी पिता के साथ रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाले अभिषेक आज चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बन गए हैं। अभिषेक वैश्य ओमान में एक कामयाब सीए और एंटरप्रिन्योर हैं। वह कंपनियों को कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी और फाइनेंस के बारे में सलाह देते हैं। हाल ही में कुशल लोढ़ा के एक यूट्यूब वीडियो में वैश्य के सीख देने वाले सफर को दिखाया गया है, जिसमें विक्रोली की एक चॉल से लेकर एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने तक की उनकी कहानी बताई गई है।मुंबई में मामूली शुरुआत वैश्य एक छोटे से 150 स्क्वॉयर फीट के घर में पले-बढ़े, जहां परिवार के पांच सदस्य रहते थे। कम जगह और आर्थिक तंगी ने उन पर गहरा असर डाला और इसी वजह से उन्होंने अपने परिवार के हालात बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.