लखीमपुरखीरी, जून 7 -- ईसानगर। रविवार शाम पिता के साथ खेत पर मौजूद सात साल के बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजन घायल बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। सीएचसी खमरिया ले जाते समय बालक की मौत हो गई। इससे भड़के ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और ईसानगर-खमरिया रोड को जाम कर दिया। गांव वाले वन विभाग के आला अफसरों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के धौरहरा वन रेंज के गांव लालजीपुरवा निवासी जवाहर अपने परिवार समेत रविवार की शाम खेत की सिंचाई करने गए थे। उनका सात साल का बेटा शुभम भी साथ ही था। वह पिता से थोड़ी दूर मेढ़ पर बैठा था। इस बीच खेत में छिपे तेंदुए ने बालक शुभम पर हमला कर दिया और उसे गले से दबोचकर ले जाने लगा। परिजन बालक को किसी तरह तेंदुए से छुड़ाकर ईसानगर के अस्पताल लेकर भागे। प...