गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने अस्पताल में निदेशक बनाने का झांसा देकर पिता के सहयोगी से 20 लाख रुपये हड़प लिए। अस्पताल बनने के बाद डॉक्टर ने पद देने और रुपये वापस देने से इनकार कर दिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।वैशाली के रामप्रस्था ग्रीन में रहने वाले दिवाकर श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह कोल इंडिया के दिल्ली कार्यालय में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उसी कार्यालय में आरसी यादव भी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। आरसी यादव का बेटा मनीष यादव डॉक्टर है जो दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव में रहता है। डॉ. मनीष ने उन्हें फोन करके बताया कि वह दिल्ली में एक अस्पताल बनवा रहा है, जिसमें आर्थिक सहयोग की जरूरत है। सहकर्मी का बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.