नोएडा, अगस्त 25 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। पिता के संघर्ष को करीब से देखने वाली एक बेटी ने उनके लिए कुछ कर गुजरने की ठानी और अपने सपने को मिशन में बदल दिया। किसान परिवार से आने वाली यह बेटी अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में कदम आगे बढ़ा चुकी है। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में वह सैटेलाइट विकसित करने में जुटी है। उसका उद्देश्य सिर्फ तकनीक सीखना नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा के जरिए पिता के संघर्ष को कम करने की राह तलाशना है। खेतों में मेहनत करने वाले पिता की बेटी का यह जुनून बताता है कि सपने संसाधनों के मोहताज नहीं होते, हौसला हो तो आसमान भी दूर नहीं। 12वीं की रागिनी को पिता के संघर्ष से प्रेरणा मिली

रागिनी साहू का सपना छत्तीसगढ़ के महासमुंद की रहने वाली रागिनी साहू शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच...