लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह के बेटे अक्षत ने आरी से उनके शरीर के छह टुकड़े किए थे। क्योंकि ड्रम में पूरा शव नहीं रख पाया था इस लिए उसने अलग-अलग टुकड़ों में फेंका था। उसने ड्रम समेत धड़ को सदरौना नहर में फेंकने की योजना बनाई थी, लेकिन ड्रम कार में रख नहीं सका था। यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मानवेंद्र ने अपने पिता का मोबाइल भी नहर के पास ही फेंका था। उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक मोबाइल नहीं मिला है। जल्द ही उसे रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में मानवेंद्र के भाई से गुरुवार को पूछाताछ की जाएगी। अगर किसी की कोई भूमिका मिली तो कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि अभी तक प्राथमिक जांच में अक्षत के अलावा किसी अन्य भी भूमिका नहीं मिली है। मोबाइल की काल डिटेल्स से खु...