पिता के शराब पीने से परेशान बेटी ने खाया जहर, पुलिस ने बचाया
गोरखपुर, मई 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया ग्राम सभा के एक टोला में पिता के रोज शराब पीने से परेशान 18 वर्षीय बेटी ने जहर खा लिया। बाथरूम में बेसुध बेटी को देखकर मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और समय से खुद की गाड़ी से अस्पताल पहुंचा दिया, जिस वजह से उसकी जान बच गई। बेटी ने पिता की वजह से जहर खाने का बयान दिया है। जानकारी के मुताबिक, युवती का पिता मजदूरी करता है और रोज शाम को शराब पीकर घर आता था। यह भी पढ़ें- युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल रेफर बुधवार शाम करीब 5 बजे भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और बेटी को डांटने लगा। पिता की शराब पीने की आदत से आजिज आ चुकी बेटी ने बाथरूम में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी दौरान भैंस च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.