महराजगंज, अप्रैल 3 -- Maharajganj News: यूपी के महराजगंज के सिसवा कस्बे के चौधरी चरण सिंह मोहल्ले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दोपहर में खेत से काम कर घर लौटे पिता के लिए पानी लेने मोटर पर गया युवक करंट की चपेट में आ गया। युवक की चीख सुन उसे बचाने उसकी मां दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। किसी तरह करंट से अलग कर परिजन दोनों को आनन-फानन में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह मोहल्ले के निवासी किसान रामदेव चौधरी सुबह 6 बजे खेती के सिलसिले में अपने खेत में चले गए। जब वह घर वापस लौटे तो घर पर छोटा बेटा अखिलेश सिंह (18) व पत्नी रंभा देवी (65) मौजूद थे। रामदेव ने बेटे ...