इटावा औरैया, जून 18 -- इटावा। पिता के लिए नए कपड़े लाकर घर आया युवक दोबारा काम पर लौटने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कामेत नगला गौर गांव निवासी 20 वर्षीय अजय सक्सेना पिछले करीब तीन साल से नोएडा स्थित एक कंपनी में पंखे की मोटर भरने का काम करता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने के लिए वह कम उम्र में ही घर से बाहर नौकरी करने लगा था। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था और अपने पिता के लिए नए कपड़े भी लेकर आया था। मंगलवार रात अजय घर से दोबारा नोएडा जाने की बात कहकर निकला था। बुधवार सुबह टू...