आरा, मार्च 29 -- -मृत युवक तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव के निवासी थे आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के आरा स्टेशन के पश्चिम साइड अप लाइन पर शनिवार की रात ट्रेन से गिर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआं गांव निवासी कृष्णा सिंह का 36 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार यादव था। वह दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके रिश्ते के चाचा ने बताया कि अनिल होली में गांव आया था। उसके पिता कृष्णा सिंह का पटना स्थित आईजीएमएस अस्पताल से इलाज चल रहा है। उनके लिए वह शनिवार को दवा लेने पटना गया था। वहां उसके जीजा दवा खरीदवाने के बाद पटना जंक्शन तक पहुंचाने आये थे। ट्रेन का टिकट कटने के बाद उन्होंने घर पर फोन कर बोला कि दवा मिल गयी है और अनिल कुछ देर बाद ट्रेन पर बैठ जाएंगे। शाम करीब चार बजे अनिल कुमार ...