पिता के लव मैरिज से इनकार पर बेटे ने की हत्या, सिर-गर्दन पर कुल्हाड़ी से आठ वार
हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 19 -- यूपी के गोरखपुर में एक बेटे ने पिता की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि पिता ने उसे लव मैरिज करने से मना कर दिया। बेटे का कहना है कि पिता शादी में बाधा बन रहे थे इसलिए उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके लिए बेटे ने पिता के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से आठ बार वार किए। उसकी भाभी उसे समझाती रही लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दीं। मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपित बेटे को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले आरोपी बेटे के प्रेम विवाह को लेकर एक पंचायत हुई थी, जिसमें पिता ने शादी से इनकार कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.