बेगुसराय, जून 4 -- छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र की अमारी पंचायत निवासी पुत्री अपने दिवंगत पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है। पूछे जाने पर वह फूट-फूटकर रो‌ पड़ी। उसने बताया कि अपने पिता की मौत के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रही है। दिवंगत मो. बडदी उजमा की पुत्री नुसरत परवीन ने बताया कि तकरीबन दो माह पहले मेरा आवेदन संजय कुमार डाटा ऑपरेटर ने लिया है। बीडीओ से भी गुहार लगाई थी किंतु अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिल सका है। इस संबंध में बीडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। जल्द ही मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...