गोरखपुर, मई 11 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुन्जलगढ़ गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित बृजेश सहानी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृजेश के अनुसार, पिता की मृत्यु के बाद आयोजित दसवीं में शामिल न होने को लेकर पूछताछ करने पर पटीदार ओमप्रकाश, जयप्रकाश, शिवा और प्रियंका गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा, कुदाल, टांगा व बसुला से हमला कर दिया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...