देवरिया, जनवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर भुजौली कालोनी एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रुपये खर्च करने को लेकर मंगलवार की रात को डांट दिया, जिससे नाराज होकर देर शाम को किशोर घर से निकल गया। कुछ देर बाद इसकी जानकरी होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शहर के वार्ड नं. 25 आचार्य रामचन्द्र शुक्ल नगर(भुजौली कालोनी) निवासी मृत्युन्जय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार की देर शाम को अपने 15 वर्षीय बेटे को डांट दिया। जिससे उनका बेटा नाराज हो गया और कुछ देर बाद घर से बिना कुछ कहे निकल गया। जानकारी होने के बाद परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कहीं उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह परिजन कोतवाली पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को देने के साथ ही तहरीर ...