पिता के डांटने से नाराज किशोरी ने घर छोड़ा
नोएडा, मई 26 -- नोएडा। सर्फाबाद गांव में पिता ने मोबाइल पर बात करने को लेकर बेटी को डांटा तो वह घर छोड़कर ही चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब किशोरी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सेक्टर-113 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम गठित गई है। थाने में दी शिकायत में गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया कि इसी माह की 19 तारीख को उन्होंने मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर 16 वर्षीय बेटी वंशिका को डांट दिया था। इतनी सी बात पर वह बिना बताए घर से कहीं चली गई और अब तक नहीं लौटी। यह भी पढ़ें- पिता के डांटने से नाराज किशोरी ने घर छोड़ा पुलिस किशोरी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा किशोरी जिन जिन लोगों से मोबाइल के जरिये संपर्क में थी, उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.