उन्नाव, अप्रैल 29 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मवई बृह्म्नान गांव में पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ी देख परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मवई बृह्म्नान गांव निवासी पप्पू ने बुधवार को घरेलू कामों में लापरवाही के चलते 16 वर्षीय पुत्री हिना को डांट दिया। जिससे नाराज होकर हिना ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो पिता पप्पू उसे सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...