गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कांशीराम आवासीय योजना में पिता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे बड़े बेटे राहुल को भी पुलिस ने गुरुवार को रामगढ़ताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता देवी और छोटे बेटे पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार देर रात घरेलू विवाद में गीता देवी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति रमेश बेलदार की पीढ़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि रमेश शराब के नशे में अक्सर घर आकर विवाद करता था, जिससे परिवार के सदस्य परेशान थे। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा था। मझले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मां और दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। छोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.