पिता की हत्या के बाद बेटों पर खून हुआ सवार, बदला लेने के लिए पूर्व प्रधान को मारी गोली
हरदुआगंज (अलीगढ़), जून 24 -- Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दो बेटों के सिर पर खून सवार हो गया। दोनों ने खेत पर काम कर रहे पूर्व प्रधान को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली की आवाज से खेत पर काम कर रहे अन्य ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। नजर उठाकर देखा तो पूर्व प्रधान खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में पूर्व प्रधान को घायल अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ ही घंटे में मुख्यारोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई फरार है। जांच में सामने आया है कि 19 साल पहले योगेश के पिता की हत्या हुई थी, जिसमें पूर्व प्रधान जेल गए थे। इसी का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि परिजनों ने आरोपियों पर महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.