नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- यूपी में इटावा की सीओ आयुषी सिंह और लखनऊ के एसीपी ऋषभ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की सगाई हो गई है और अगले माह शादी का कार्यक्रम है। दोनों की गिनती यूपी पुलिस के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है और ऐसे में यह शादी महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है। पीपीएस अधिकारी आयुषी सिंह ने अपने ही बैच के ऋषभ को जीवनसाथी चुना है। यूपी पीसीएस 2022 में आयुषी सिंह की 62वीं रैंक प्राप्त की थी जबकि ऋषभ ने 44वीं रैंक हासिल की थी।कौन हैं आयुषी सिंह, पिता की हत्या के बाद बनीं डीएसपी यूपी में मुरादाबाद की आशियाना कॉलोनी की रहने वाली आयुषी सिंह के डीएसपी बनने की कहानी युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की 2022 की परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल करने वाली आयुषी वर्तमान में इटावा के जसवंतनगर में...