पिता की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वकील ने किया कुछ ऐसा, दौड़ी पुलिस; मनुहार कर रहे अफसर
संवाददाता, जून 1 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक वकील ने अपने पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। दौड़ी पहुंची पुलिस ने पहले खुद कोशिश की फिर महकमे और जिला प्रशासन के आला अफसरों को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे। वे सब वकील द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान थे। अफसर वकील से मनुहार करने लगे कि वे पानी की टंकी से नीचे उतरें और अपनी मांगों के बारे में बैठकर बात करें। मिली जानकारी के अनुसार गोंडा के कमिश्नरी परिसर में सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब अचानक शोर मचा कि एडवोकेट संजय दुबे और उनके चचेरे भाई इंद्रमणि दुबे कैंपस में लगी पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। वे पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अपनी जमीन पर से अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.