पिता की सांस बचाने को बेच दी 5 कट्ठा जमीन, ICU में फेफड़ा ही जल गया: मुजफ्फरपुर फायर ट्रेजडी
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- Muzaffarpur Hospital Fire Tragedy: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू लगी आग में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। आईसीयू से निकाले गए मरीजों में से एक बदनसीब मरीज ब्रजनंदन राय (60) की देर शाम मौत हो गई। बीते 31 मई को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। घटना की रात तक उनकी जान बचाने में पांच पुत्रों ने अपने-अपने हिस्से की एक-एक कट्ठा जमीन बेच डाली। ब्रजनंदन राय को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था जहां डॉक्टर ने बताया कि अगलगी के धुएं से उनका फेफरा अंदर से बुरी तरह से झुलस गया है। पुत्र अनिल कुमार राय ने बताया कि पांच दिनों में ही आईसीयू में चार लाख रुपये से अधिक खर्च हो गए। एक दिन आईसीयू की दवा के लिए एक हजार कम पड़ गए तो हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.