बस्ती, अगस्त 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बस्ती के राजपरिवार से संबंध रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। ऐश्वर्य राज सिंह रालोद के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। उनके मनोनयन के पीछे पिता की राजनैतिक विरासत देखी जा रही है। ऐश्वर्य राज के पिता पूर्व विधायक स्व. लक्ष्मेश्वर सिंह पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह व स्व. चौधरी अजीत सिंह के काफी करीबी रहे। पिता के निधन के बाद ऐश्वर्यराज सिंह ने उनकी राजनैतिक विरासत को संभाला। ऐश्वर्य राज 2017 विधानसभा चुनाव में रालोद के टिकट पर बस्ती से चुनाव लड़ चुके हैं। यह भी पढ़ें- जयंत की RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने ऐश्वर्य राज सिंह; यूपी चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा बदलाव वह इ...