नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- जमुई, निज संवाददाता। बिहार के जमुई के महिसौड़ी इलाके में रविवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रेम प्रसंग के ऐंगल से छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान महिसौड़ी निवासी स्वर्गीय शशि शेखर सिंह उर्फ मुन्ना के 22 वर्षीय पुत्र भानु सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। गोली युवक के सिर के आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।कमरे से आई गोली च...