पिता की राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- - मां के निधन से अवसाद में था 17 वर्षीय छात्र नई दिल्ली। तिलक नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी इलाके में मंगलवार शाम एक 17 वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। छात्र ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। पुलिस ने राइफल और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है।
घटनास्थल की जानकारी पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, पंकज परिवार के साथ चौखंडी इलाके में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार शाम को घर में पंकज, उनके पिता और एक रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान पंकज बाथरूम में गए और राइफल से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पिता बाथरूम की तरफ भागे, तो बेटा खून से लथपथ पड़ा था। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.