पिता की मौत पर मायके आई महिला को सांप ने डसा, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- कायमगंज, संवाददाता। जनपद मैनपुरी क्षेत्र की महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। वह अपने पिता के निधन पर रक्षाबंधन से एक दिन पहले मायके बिलौना नगला आई थी। पिता की मौत के बाद बेटी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जनपद मैनपुरी के थाना बिछुआ के बीलों गांव निवासी फुलवारी लाल ने बताया कि 48 वर्षीय पत्नी अनीता रक्षाबंधन त्योहार से एक दिन पहले क्षेत्र के गांव बिलौना नगला में अपने पिता किशोरी लाल के निधन पर मायके गई थी। रविवार रात वह मायके में परिजनों के साथ सो रही थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सर्प दंश से विवाहिता की मौत, मचा कोहराम कुछ देर बाद उसे उल्टियां हुई और उसकी हालत बिगड़ी तो सोमवार तड़के पांच बजे परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.