भभुआ, मार्च 30 -- सड़क दुर्घटना में दादा-पोता और 12 स्कूली बच्चे हो गए थे घायल अंचलाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक से पीड़ित ने लगाई गुहार (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में पिता की मौत के सात साल बाद भी पीड़ित परिवार को सहायता राशि नहीं मिल सकी। इसके लिए रामपुर प्रखंड के बहेरी निवासी मृतक का पुत्र मुखराम शर्मा ने सीओ से लेकर डीएम तक से मिलकर गुहार लगाई, पर अभी तक उसके परिवार को लाभ नहीं मिला। मुखराम ने बताया कि उसका परिवार गरीब है। पिता की मौत के बाद से परिजन आर्थिक तंगी सू जूझ रहे हैं। उसने अंचल कार्यालय में वर्ष 2024 के सितम्बर माह में और इससे पहले डीएम कार्यालय में वर्ष 2023 के अगस्त माह तथा दूसरा आवेदन वर्ष 2025 के अप्रैल माह में दिया है। मुखराम ने बताया कि उसके पिता रामप्रसाद शर्मा अपने पोता आलोक शर्मा के साथ 24 मई 2018 की ...