हाथरस, जून 3 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में पिता की मौत के बाद पैतृक संपत्ति को लेकर एक परिवार में विवाद हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

परिवार में विवाद जयपुर निवासी मोनिका वार्ष्णेय ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देते हुए अपने भाई हर्ष वार्ष्णेय और मां शशि वार्ष्णेय पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। मोनिका ने तहरीर में बताया कि वह मूल रूप से 36-ए वसुन्धरा एंक्लेव, मुरसान गेट, हाथरस की निवासी हैं। वर्ष 2014 में पढ़ाई के लिए जयपुर चली गईं थीं और वहीं रहकर अपना व्यवसाय कर रही हैं। उनके पिता चैतन्य कुमार वार्ष्णेय का निधन 11 फरवरी 2016 को हो गया था। मोनिका का आरोप है कि पिता की मौत के बाद उनके भाई हर्ष वार्ष्णेय और मां शशि वार्ष्णेय ने अलीगढ़ रोड, हाथरस स्थ...