हमीरपुर, जनवरी 29 -- मौदहा, संवाददाता। रोजी-रोटी कमाने के चक्कर में पांच भाइयों का परिवार बिखर गया। मां दो बेटों संग रनिया में बस गई। गांव में खेतीपाती और पुश्तैनी मकान की देखरेख को लेकर अक्सर आवाजाही हो जाया करती थी। दो दिन पूर्व मां तीसरे नंबर के बेटे राजू संग बक्छा गांव आई थी। आज दोनों की वापसी हो रही थी, लेकिन बीच रास्ते डंपर की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। थाना सिसोलर के टिकरी मार्ग पर मां छुन्नी संग हादसे में जान गंवाने वाला राजू उर्फ रज्जू अविवाहित था। कुछ समय से रनिया में किसी फैक्ट्री में काम करने लगा था। राजू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। रज्जू और शानू दोनों रनिया में रहते थे। इन्हीं के पास मां रहती थी। जबकि एक भाई चित्रकूट में और एक सूरत (गुजरात) में काम करते हैं। पांच साल पूर्...