लखीमपुरखीरी, जून 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक में तैनात बाबू की रिश्वत गिरफ्तारी ने सरकारी विभागों के कामकाज की कलई खोल दी है। पीडब्ल्यूडी के बाबू के रंगे हाथ पकड़े जाने का कोई नया मामला नहीं है। कुछ दिन पहले पीसीएफ के दो कर्मचारियों को बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा था। फिलहाल पीडब्ल्यूडी के बाबू के पकड़े जाने का मामला चर्चा का विषय बना है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक में लोडर चालक के पद पर तैनात कर्मचारी की करीब एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। पारिवारिक पेंशन बनवाने के लिए कर्मचारी का बेटा विभाग के चक्कर लगा रहा था। यह भी पढ़ें- पिता की मृत्यु के बाद मां की पेंशन बनवाने को दौड़ रहा था अजय लोडर के पद पर तैनात रहे कर्मचारी के बेटे अजय ने मां की पारिवारिक पेंशन बनवाने को विभाग के क...