पीलीभीत, जून 14 -- घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव मटेहना कालोनी नंबर दो के राजू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा नौ जून की शाम वह खेत में शौचालय के लिए गड्ढा खोद रहा थे। आरोप है कि उसके पिता लालचंद और भाई राजेश वहां पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राजू की तहरीर पर पिता लालचंद और राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...